Let’s travel together.

दादा-दादी व नाना-नानी दिवस मना, नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा

0 145

– पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर मनाया गया दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर शनिवार को दादा-दादी व नाना -नानी दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। दादा-दादी व नाना-नानी दिवस का आयोजन का उद्देश्य बच्चों व बुजुर्गों के बीच रिश्तों को मज़बूत करने और उनके योगदान बढ़ावा देने के लिए किया गया।
आईटीबीपी के डीआईजी व चेयरमैन महेश कलावत, कमांडेंट आईटीबीपी पीयूष कुशवाह सहित प्राचार्य पुनीता ज्योति, प्रधान अध्यापक जगदीश मीना, वरिष्ठ दादाजी रामचरण लाल विजयवर्गीय द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मधुर स्वागत गीत गया गया। चेयरमैन सर , कमांडेंट सर का स्वागत ग्रीन वेलकम एवं वरिष्ठ दादा जी को शॉल एवं नारियल भेंट किया गया।
विद्यालय परिवार की मुखिया प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने दादा- ादी के उपलक्ष्य पर सभी का स्वागत किया एवं समारोह की बधाइयां दी। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिसने सबका दिल मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने भावों को कविता एवं भाषण द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811