-सोसाइटी के सामने तालाब नुमा गड्ढा बना ,राजगीर हो रहे हैं परेशान
-रोज 20 से 25 गांव का होता है आना-जाना
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक रोड में कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी के साथ इस रोड पर चलना पड़ता है। दीवानगंज सोसाइटी के सामने एक साल से गहरा गड्ढा बना हुआ है। बारिश के समय गड्ढे में पानी भर जाता था। लेकिन अब बारिश नहीं है इसके बावजूद भी गड्ढे में पानी भरा हुआ है इसी गड्ढेे से 20 से 25, गांव के ग्रामीण रोज निकलते हैं। बाजार वालों को भी काफी परेशानियों के साथ इस गड्ढे से होकर गुजरना पड़ता है। दीवानगंज में हाट बाजार वाले व्यापारी इसी गड्ढे के सामने रविवार को अपनी दुकान लगाना पड़ती है। अगर कोई गाड़ी वाला तेज निकल जाए तो गंदा पानी दुकान पर उचक जाता है। जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ठेकेदार द्वारा अभी तक इस गड्ढे को नहीं भरा गया।

ऐसे कई गड्ढे 3: 50 किलोमीटर रोड पर बने हुए हैंइस गड्ढे में कुछ महीने पहले दो ट्राली गिट्टी ग्राम पंचायत दीवानगंज द्वारा डाल दी गई थी लेकिन गड्ढा फिर से बन गया। इस रोड पर कई गड्ढे ऐसे बने हुए हैं जिनमें पूरे साल पानी भरा रहता है जो राहगीरो के लिए परेशानी का सबक है।ठेकेदार द्वारा 2 महीने पहले एक ट्रक गिट्टी लाकर इन गढ़ों में डाल दी गई थी। अब गढ़ों में गिट्टी भी नहीं बची है। तीन गांव के ग्रामीणों का कहना है कि रोड को बने हुए 10 वर्ष गुजर चुके हैं रोड को दोबारा से बने तभी ग्रामीणों को सुविधा मिल सकती है। ठेकेदार खानापूर्ति कर चला जाता है रोड की सही तरह से रिपेयरिंग नहीं हो रही हैं।