Let’s travel together.

विधुत मंडल ने रखा 200 केवी का ट्रांसफ़ार्मर,बोल्टेज समस्या से मिलेगी निजात

0 145

ट्रांसफार्मर जलने के कारण पूरी रात बिजली रही गुल दूसरे दिन भी दिन भर नहीं आई बिजली
  मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 
दीवानगंज तलाव के पास रखा 100 केवी का ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। तेज आवाज के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए और मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन, ट्रांसफार्मर को ठीक करने में कामयाब नहीं हुए क्योंकि ट्रांसफार्मर जल चुका था। जिसके बाद पूरी रात दीवानगंज तलाव, नायक मोहल्ला , पुराना गुरुद्वारा मोहल्ले में बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीण कुछ हद तक परेशान रहे। सुबह के समय लोगों को पेयजल की गई किल्लत का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन गुरुवार को कर्मचारियों ने पहुंचकर नए ट्रांसफार्मर लाने का काम शुरू कर दिया।
दीवानगंज तालाब के पास पहले 100 केवी का ट्रांसफर होने के कारण दीवानगंज तलाव, नायक मोहल्ला , पुराना गुरुद्वारा मोहल्ला के लोग वोल्टेज की कमी से जूझ रहे थे। लेकिन अब बिजली कंपनी ने 200 केवी का ट्रांसफार्मर रखा दिया है। जिससे मोहल्ला वालों को वोल्टेज की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। 14 घंटे लाइट नहीं रहने के कारण सभी दुकानदारों घर वालों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए थे। गुरुवार देर शाम तक ट्रांसफार्मर रखने का कार्य चलता रहा। जिससे 14 घंटे बाद रात 9 बजे लाइट चालू हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811