अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाही,भारी मात्रा में अवैध सराब जप्त,4 आरोपी गिरफ्तार,5 हुए फरार
रायसेन। आबकारी उप निरीक्षक वृत्त रायसेन श्री विवेक सक्सेना, आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजेश विश्वकर्मा एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री गौरव भद्रसेन द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध ग्राम भूसीमेटा, कामका बगवाड़ा, गुंदरई टोला, नकतरा, डाम डूंगरिया एवं चन्दोरा में दबिस देकर कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर कुल 09 प्रकरण बनाए गए।

जिसमें 04 आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया तथा 05 आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात प्रकरण बनाए गए सभी 09 प्रकरण में कुल 25 लीटर कच्ची शराब 21 पाव देशी मदिरा एवं 1800 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया सभी आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए lजप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 106770/ – रूपये है।

अरविन्द दुबे कलेक्टर जिला रायसेन, सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय जिला रायसेन के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सुदीप तोमर के निर्देश पर कार्रवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संतोष मर्सकोले, प्रवीण अहिरवार, महिला आरक्षक ममता आदिवासी, पूजा राजपूत स्वेता शिवहरेएवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा ।