Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे भाजपा नेता विजय शर्मा के घर, स्वास्थ्य को लेकर कुशलक्षेम जानी

0 493

– पिछले दिनों एक दुर्घटना में घायल हो गए थे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को शिवपुरी दौरे पर आए। इस दौरान श्री सिंधिया ने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम पूछा। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक दुर्घटना के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा घायल हो गए थे और उनके पैर में फैक्चर हुआ था, इसके बाद उनका ग्वालियर में ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद वह अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसी दौरान श्री सिंधिया को जानकारी मिलने पर वह विजय शर्मा के घर पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा के शिवपुरी निवास पर मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत जाटव, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम , शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह , पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल और पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुनि धर्म की कठिन साधना और श्रावक धर्म की सरल राह से प्रशस्त होता है मोक्ष मार्ग” – मुनि श्री प्रमाणसागर     |     ओरछा में 23 से 27 अप्रैल तक होगा भव्य राम महोत्सव     |     कलमकारों ने थामा माइक, सुरीला हुआ नववर्ष मेला     |     भाजपा जिला कार्यालय से लेकर प्रत्येक बूथ पर 6 अप्रैल को मनाया जाएगा पार्टी का 47वा स्थापना दिवस     |     ग्राम कड़ोला राघौ में भव्य गणगौर महोत्सव का शुभारंभ     |     कलेक्टर के आदेश की अवहेलना :तुलसीपार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे ट्यूबवेल खनन     |     साईकिल स्टैंड के नाम पर लाखों का भृष्टाचार     |     भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811