Let’s travel together.

दलित युवक की हत्या के बाद चार आरोपी पकड़े गए

0 92

– सीएम ने दी चार लाख की आर्थिक सहायता

– इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत इंदरगढ़ में आपसी विवाद में एक दलित युवक नारद पुत्र विष्णु जाटव उम्र 30 साल की हत्या के बाद अब इस मामले में आठ आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद तुरंत जांच टीम में बनाकर मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी निक्की उर्फ अवधेश धाकड पुत्र पदम सिंह धाकड़ उम्र 24 साल,. अंकित उर्फ अंकेश पुत्र बैताल सिंह धाकड़ उम्र 23 साल, मोहरपाल धाकड़ पुत्र मोतीलाल धाकड़ उम्र 44 साल, पदम सिंह धाकड़ पुत्र मोतीलाल धाकड़ निवासीगण ग्राम इंदरगण थाना सुभाषपुरा को कस्बा सुभाषपुरा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले के शेष चार आरोपियों की तलाश जारी है ।

विवाद में की हत्या-

गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थानांतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में एक युवक की हत्या की गई है। ग्राम दौरान जिला ग्वालियर निवासी नारद पुत्र विष्णु जाटव उम्र 30 साल ग्राम इंदरगढ़ में निवासरत अपनी मामी विद्या जाटव के यहां आया था। इसी क्रम में जब वह खेत में पानी दे रहा था, उसी दौरान खेत की सिंचाई को लेकर गांव का दबंग सरपंच पदम सिंह धाकड़ व उसके स्वजन बेताल धाकड़, जसवंत धाकड़, अवधेश धाकड़, अंकेश धाकड़, मोहरपाल धाकड़, दाखा बाई धाकड़ व विमल धाकड़ उससे झगड़ा करने लगे। पहले तो उन्होंने नारद को गालियां दीं और जब इससे उनका मन नहीं भरा तो आरोपितों ने एक राय होकर लाठियों से उसकी मारपीट करना शुरू कर दिया। पिटाई से घायल हुए नारद को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सरपंच सहित आठ लोगों पर हत्या सहित एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811