Let’s travel together.

प्रागैतिहासिक काल की बेशकीमती अमानत और इनका संरक्षण बहुत जरुरी :कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर

0 77

आयुक्त पुरातत्व और भारत सरकार के आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट को पैंटिंग्स के संरक्षण की कार्रवाई के लिए लिखा गया पत्र

धीरज जॉनसन दमोह

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बुधवार को प्रात: 06 बजे से 11 बजे के बीच में सिलापरी का भ्रमण किया। कोचर सिलापरी में बहुत अंदर तक गए और पहाड़ियों के बीच की ट्रेल से अंदर जा करके देखा, तो वहाँ पर बहुत सुंदर रॉक पैंटिंग्स है, जो की प्रागैतिहासिक काल की है। उन्होंने कहा इस तरह की रॉक पैंटिंग्स का खजाना दमोह में है और आज ही आयुक्त पुरातत्व और भारत सरकार के आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट के लिए पत्र लिखा गया हैं।

उन्होंने कहा पत्र में लिखा गया हैं इनके लिए एक टीम भेजी जाए और इनके संरक्षण की कार्रवाई की जाए, क्योंकि जिस तरह से भीमबेटका में रॉक पैंटिंग्स है, उसी तरह की रॉक पैंटिंग्स जिले में करीब-करीब 8-9 स्थान ऐसे है जहाँ पर इस तरह की रॉक पैंटिंग्स हैं। ये प्रागैतिहासिक काल की बेशकीमती अमानत है और इनका संरक्षण बहुत जरुरी हैं। इसी लिहाज से आज भ्रमण किया हैं। आज ही इस तरह का प्रस्ताव भेज भी दिया हैं।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जिले के दूरस्थ अंचल पर बसे ग्राम सिलापरी पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी बातें व समस्याओं को सुन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विभिन्न स्थानों में रॉक पेंटिंग्स का अवलोकन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811