मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग का 475.86 लाख रुपए से इस सड़क का निर्माण करने का ठेका ठेकेदार द्वारा लिया गया था। रोड पर कार्य प्रारंभ भी हुआ था मगर ठेकेदार द्वारा कछुआ की चाल की गति से रोड पर काम चल रहा है जिससे 10 गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं कई महीने तक ठेकेदार द्वारा रोड पर कार्य नहीं किया जाता है। इस रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलने लगेगी। 10 गांव के ग्रामीण कई सालों से इस रोड के बनने का इंतजार कर रहे थे। ठेकेदार के धीमी गति से काम चलने के कारण गांव के ग्रामीण 2 साल से गिट्टियों और धूल से परेशान हो रहे हैं। रोड से जब भी कोई वाहन निकलता है तो चारों ओर धूल ही धूल उड़ती हुई नजर आती हैं। जिससे आसपास लगे खेतों की फसलों पर धूल का फर्क पड़ता है। धूल के कारण पीछे चलने वाले वाहन को रास्ता दिखाई नहीं देता है। रोड पर गिट्टियां ही गिट्टियां नजर आ रही है जब कोई वाहन इन गिट्टियों को ऊपर से निकलता है। अनियंत्रित होकर गिट्टी पर ही गिर जाता है।

ठेकेदार ने 6 महीने बाद रोड पर काम चालू किया था जिसमें रोड के दोनों साइटों में मिटटी डालकर काम किया जा रहा था। कुछ दूरी तक ठेकेदार ने रोड पर कुछ ट्रक गिट्टियां भी बिछा दी थी। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी गोल हो गए। रोड पर 10 दोनों से काम बंद पड़ा हुआ है। पहले से ज्यादा अब धूल उड़ रही है क्योंकि पहले रोड पर गिट्टी बिछी थी लेकिन अब रोड के दोनों साइटों में मिटटी डाल देने के कारण ज्यादा धूल उड़ रही है जिससे वाहन चालक की आंखों और नाक, कान , मुंह में भर रही है। ग्रामीणों को पहले से अब ज्यादा अब परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि ठेकेदार शीघ्र से शीघ्र रोड पर काम चालू कर रोड बनाएं। जिससे कई गांव वाले पक्के रोड की सुविधा मिल सके। अगर ठेकेदार इस तरह से रोड पर काम करेगा तो रोड को बनने में 5 साल से ज्यादा समय लग जाएगा। क्योंकि 2 साल होने को आए। अभी केवल पुल पुलिया ही बनकर तैयार हुई है। कई ग्रामीण कई वर्षों से इस रोड के बन जाने का इंतजार कर रहे