देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
संविधान दिवस समिति 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने जा रही है इस अवसर पर दीवानगंज रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल बाइक रैली निकल जाएगी यह रैली सेमरा अंबाडी दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा कुलहड़िया बेरखेड़ी चौराहा कचनारिया योजना मुक्तापुर सलामतपुर सलामतपुर चौराहा देखना चपना आमखेड़ा काछी काना खेड़ा होते हुए सांची नगर के स्तूप चौराहा गुड़गांव चौराहा जैन श्री होटल से वापस होकर सांची बस स्टैंड पर आमसभा में परिवर्तित होकर समापन होगा इस सभा को संबोधित करेंगे देश के जाने-माने समाजवादी विचारक लेखक रघु ठाकुर , पूर्व आईएएस अजय गंगवार जी, वरिष्ठ पत्रकार लेखक डॉ राकेश पाठक , संविधान विशेषज्ञ सचिन जैन , पत्रकार लेखक पंकज शुक्ला , प्रोफेसर रत्नशील राजवर्धन सांची यूनिवर्सिटी ऑफ़ बुद्धिस्ट इंडिया स्टडी संबोधित करेंगे कार्यक्रम की अतिथि सांची जनपद पंचायत के अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, सांची नगर पंचायत अध्यक्ष नगर रेवाराम पप्पू भैया, यादव महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री शेर सिंह यादव, लोधी समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भदोरिया, किसान जागृति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रज्जू भैया, मीणा समाज के भोपाल संभाग के अध्यक्ष विक्रम मीणा, आदिवासी समाज सेवक धर्मवीर सिंह, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग महासंघ के युवा शाखा के अध्यक्ष विशाल कुशवाहा, कुमारी प्रियंका जाटव पीएचडी स्कॉलर होंगे ।