Let’s travel together.

56 महिलाओं और किसानों को एक्सपोजर विजिट कराया

0 190

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सांची ब्लॉक से मानव विकास सेवा संस्था के अंतर्गत चलने वाली जन नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 56 महिलाओं और किसानों कृषि विज्ञान केंद्र एवं मानव विकास सेवा संघ सागर में एक्सपोजर विजिट कराया गया कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानों द्वारा किसानों को कृषि के नए तरीके के बारे में बताया गया और मोटे अनाजों को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया मुर्गी पालन बकरी पालन आदि छोटे-छोटे रोजगार बढ़ाने हेतु बताया गया एवं सभी लोगों सतरंगी थाली का भोजन करने हेतु बताया गया और मानव विकास संस्था से आए हुए श्रीमान दिनेश सर फील्ड सुपरवाइजर द्वारा सभी किसानों को चल रही परियोजना के बारे में बताया गया और सभी को जैविक कीटनाशक दवाई एवं जैविक बीज अमृत जीवामृत और पोषण वाटिका लगाने हेतु प्रेरित किया गया एवं मानव विकास सेवा संस्था के संचालक फादर थॉमस फ्लिप द्वारा सभी लोगों को परियोजना के उद्देश्य एवं गांव में चल रही परियोजना के बारे में जानकारी ली गई एवं छोटी जगह में किस प्रकार क्यारी बनाकर पोषण वाटिका लगाना है उसके बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया एवं सभी लोगों को व्यवस्थित रूप से किचन गार्डन लगाना और उसमें जैविक खाद का प्रयोग करने के बारे में समझाया गया इस कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक मनोज सिंह भदोरिया एवं जितेंद्र अहिरवार भवानी सिंह और रूबी अहिरवार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811