मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एक अज्ञात ट्राले से रात के समय केमिकल्स मिला पाउडर रोड पर जगह-जगह फैलता गया। सुबह जब भोपाल विदिशा हाईवे से निकलने वाले वाहन चालक केमिकल्स युक्त फैला पाउडर के कारण परेशान होते रहे। पाउडर कहीं एक जगह नहीं , बल्कि कई जगह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फैलता चला गया। टू व्हीलर मोटरसाइकिल चालक जब इस पाउडर के ऊपर से निकले तो फिसलने लगे। गनीमत रही कि कोई वाहन चालक इस केमिकल्स से पाउडर से अनियंत्रित होकर रोड पर नहीं गिरा नहीं तो एक बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।