Let’s travel together.

सांची में भैरों बाबा स्थल पर सुधार कार्य रोकने का विरोध, शिवसेना ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

0 150

पुरातत्व विभाग की रोक से पूजा-पाठ व सुधार कार्य प्रभावित होने का आरोप

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

सांची स्तूप रोड पर स्थित प्राचीन भैरों बाबा स्थल पर हो रहे सुधार कार्य एवं पूजा-पाठ को रोके जाने के विरोध में शिवसेना एवं सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एसडीएम रायसेन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की एक प्रति सांची थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को भी दी गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भैरों बाबा का यह स्थल महाभारत कालीन बताया जाता है, जहां सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को पत्थरों के कारण मंदिर तक पहुंचने में परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए सीढ़ियों के सुधार का कार्य सकल हिंदू समाज द्वारा कराया जा रहा था।
आरोप है कि इस दौरान सांची पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्माण सामग्री हटवाकर कार्य रुकवा दिया गया, जबकि पूर्व में भी इसी तरह कार्य को रोका गया था, जिसे लेकर हिंदू समाज द्वारा आंदोलन किया गया था। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में पुनः सुधार कार्य रोके जाने से समाज में रोष व्याप्त है।
शिवसेना व सकल हिंदू समाज ने प्रशासन से मांग की है कि भैरों बाबा स्थल पर सुधार कार्य एवं पूजा-पाठ में बाधा न डाली जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निर्माण सामग्री स्थल तक नहीं पहुंचने दी गई तो सकल हिंदू समाज आंदोलन करने को विवश होगा।इस अवसर पर शिवसेना जिलाअध्यक्ष मोनू जैन गौरव राजपूत तेज सिंह राजपूत जितेन्द्र राजपूत राधे विश्वकर्मा विक्की राजपूत ओमप्रकाश मेहरा रघुवीर सिंह चौहान राजेश रायकवारमहेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह राजपूत जितेन्द्र चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811