Let’s travel together.

धोलाघाट पुलिया का निर्माण प्रारंभ,15 गांव के ग्रामीणों को मिलेगी हाईवे तक जाने की सुविधा

0 281

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाड़ी से भोपाल विदिशा हाईवे तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 18 साल से टूटी पड़ी पुलिया के ऊपर से दो खंबो को रखकर निकलना पड़ रहा था।
लेकिन आज से पुलिया का निर्माण कार्य चालू हो गया है। जिससे आसपास के 15 गांव के ग्रामीणों को कुछ दिन बाद सुविधा मिलने लगेगी। पुलिया का निर्माण कार्य 24 लख रुपए की लागत से हो रहा है।
बता दें कि ढोला घाट अंबाडी की पुलिया सन 2006 में बारिश के करण बह गई थी तब से आज तक यहां पुलिया टूटी हुई पड़ी थी। पुलिया के चारों तरफ से बारिश में मिट्टी बह गई थी अब केवल पिलर ही पिलर बचे हैं। इसी टूटी हुई पलिया से रोज ग्रामीण 2 खंबे के ऊपर से निकल कर अपने कामकाज के लिए भोपाल, विदिशा, रायसेन, सांची ,अशोक नगर , सिलवानी कुरवाई के लिए जाते थे। इसी पुलिया पर से 15 गांव के ग्रामीणों का रोज आना जाना है इस पुलिया से बारिश के समय में दीवानगंज के आसपास क्षेत्र का , पहाड़ का पानी, अंबाड़ी के पहाड़ का पानी और दीवानगंज में बना तालाब का ओवरफ्लो का पानी इसी पुलिया से होकर गुजरता है बारिश के समय में इस पुलिया से ग्रामीणों का आना जाना बंद हो जाता था। कई ग्रामीण तो अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुलिया के ऊपर से बारिश के समय में निकलते थे। 18 साल से पुलिया पर 2 खंबे में रखे हुए हैं इन्ही खम्बो पर से होकर ग्रामीण अभी तक निकलते आए हैं। अब नई चौकी भी इसी पुलिया के पास बन गई है। अगर किसी को दीवानगंज चौकी पर शिकायत या आवेदन देना होता था तो 5 किलोमीटर दीवानगंज और फैक्ट्री से घूम कर चौकी आना पढ़ रहा था इसी रास्ते से मुस्काबाद, अंबाड़ी ,मुनारा, पिपरई, महुआ खेड़ा , हिनोतिया, काली टोर, पिपरई, मुनारा और कई गांव के लोग निकलते आ रहे थे। अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार भी काफी महीनों से इस पुलिया के निर्माण के लिए अथक प्रयास कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से रायसेन जिले के लिए कई सौगात दी गई थी। जिसमें से एक सौगात अंबाडी के डोला घाट की पुलिया भी थी। काफी सालों से अंबाडी सरपंच और ग्रामीण इस पुलिया को बनाने की मांग करते आ रहे थे। जो अब जाकर पूरी हुई हैं।
पुलिया के निर्माण कर चालू होने से अरुण सेन, आनंद सेन, राकेश साहू, हरिओम साहू, मोनू साहू, मुकेश साहू, जितेंद्र मीणा, कमल मीणा, विजय मीणा आदि ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि इतने सालों की मांग अब जाकर पूरी हो रही है। पुलिया के बन जाने के बाद हमको 5 किलोमीटर घूम कर नहीं जाना पड़ेगा। जिससे हमारा समय भी बचेगा और हम जहां जा रहे हैं वह समय से पहले पहुंच जाएंगे।

इनका कहना हे –
ग्रामीण काफी दिनों से इस पुलिया के निर्माण के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाते आ रहे थे। कुछ अड़चनों के कारण पुलिया मंजूर नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के अथक प्रयास के कारण पुलिया मंजूर हुई हैं। और आज से निर्माण कर चालू कर दिया है। 24 लख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कर शुरू हो गया है।
अंबाडी सरपंच कुंती अहिरवार
हम काफी सालों से पुलिया निर्माण के लिए कई विधायकों के पास गए थे पुलिया को टूटे हुए 18 साल हो गए थे अब जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के अथक प्रयास के कारण पुलिया मंजूर हुई है। अब 10 गांव के ग्रामीणों को कुछ ही महीनों में सुविधा मिलने लगेगी।
हरिओम साहू  अंबाडी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा पहुंची सोंडरा, ग्रामीणों ने एक ही स्वर में कहा – सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811