Let’s travel together.

स्थानांतरण प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 83

-स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिये ऑनलाइन पोर्टल e-HRMS के प्रावधानों की समीक्षा की

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि शासकीय सेवकों की स्थानांतरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि स्थानांतरण प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम रखने के प्रावधान e-HRMS पोर्टल में किये जायें। पोर्टल में शासकीय सेवकों की आवश्यकताओं और शासकीय प्रावधानों के अनुरूप सभी जरूरी सुधार सुनिश्चित किए जाएं। स्थानांतरण प्रक्रिया में मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जाए। रिक्तियों की अद्यतन जानकारी पोर्टल पर समय पर उपलब्ध कराई जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए e-HRMS पोर्टल के प्रावधानों की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधानों के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया में विभिन्न कारणों यथा पति-पत्नी शासकीय सेवक हैं और एक ही कार्यस्थल में पदस्थापना चाहते हैं, स्वयं की गंभीर बीमारी, परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य समस्याओं या अन्य औचित्यपूर्ण कारणों के लिए प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि पोर्टल की सभी तकनीकी तैयारियां एक सप्ताह के भीतर पूर्ण की जाएं और इसे दुरुस्त रखा जाए। एमपीएसईडीसी के प्रतिनिधियों ने e-HRMS पोर्टल के प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी और एमपीएसईडीसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन     |     परियोजना ‘चहचहाट’ ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ     |     हरियाली तीज पर सजा श्रृंगार, झूले पर उमंग और प्रकृति पूजन से गूंजा कीर्ति अभिनव होम्स     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अखिलेश शर्मा सम्मानित     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त अंजलि धुर्वे सम्मानित     |     आजादी का पर्व : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा     |     जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय     |     जिले में उत्साह के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से फहराया तिरंगा      |     दीवानगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा     |     एसडीएम  ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे विषयवार सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811