Let’s travel together.

लोक अदालत में पति पत्नि हुए एक, 947 मामलों का हुआ निराकरण

0 135

– नेशनल लोक अदालत में 1558 व्यक्तियों को लाभांवित कर 4 करोड़ से अधिक का अवार्ड पारित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज शनिवार को जिला मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों में नेश्नल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर भवन में प्रधान जिला न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जोगिन्दर सिंह, विशेष न्यायाधीश वंदना जैन, प्रथम जिला न्यायाधीश विवेक शर्मा, जिला न्यायाधीश योगेन्द्र कुमार त्यागी, षष्टम जिला न्यायाधीश बलराम यादव, चतुर्थ जिला न्यायाधीश डी.के. सिंह, पंचम जिला न्यायाधीश विवेक पटेल, सप्तम जिला न्यायाधीश अमित कुमार गुप्ता, तृतीय जिला न्यायाधीश विधान माहेश्वरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बौरासी, जितेन्द्र मेहर, पूजा पाठक बौरासी, अमित प्रताप सिंह, रूपम तोमर, प्रत्यक्षा कुलेश, मिताली वाणी, जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ विजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ शैलेन्द्र समाधिया, एलडीएम संजय जैन, अरूण शर्मा, डी.जी.एम. विद्युत विभाग, बीमा कंपनी अधिवक्ता दिलीप गोयल, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आलोक श्रीवास्तव, समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। नेशनल लोक अदालत में जिले में कुल 29 खण्डपीठों के माध्यम से 947 मामलो का निराकरण हुआ एवं लगभग 1558 से अधिक पक्षकार लाभान्वित हुए। निराकृत मामलों में विचाराधीन मामले 406 एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के मामले 541 शामिल थे। उक्त निराकृत प्रकरणों में 40133615 रुपए का अवार्ड पारित किया गया।
लोक अदालत में पति पत्नि हुए एक
एक प्रकरण में जिसमें नीतेश विश्वास ने धारा 9 हिन्दू विवाह अधिनयम का प्रकरण अपनी पत्नि श्रीमती पार्वती सिकदर को साथ रखने हेतु लगाया था। जिसमें युवक बदरवास का एवं युवती केरल की थी। उक्त प्रकरण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी तथा नेशनल लोक अदालत की खण्डपीठ क्रमांक 01 के पीठासीन अधिकारी जोगिन्दर सिंह प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी ने उभयपक्ष के मध्य सुलह कराई गई। जिसमें युवक एवं युवती साथ रहने हेतु सहमत हुए। उभयक्ष ने न्यायालय के समक्ष एक-दूसरे को माला पहनाई तथा वे न्यायालय से ही साथ घर गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811