Let’s travel together.

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है सेवा भारती संस्था-मृदुला राठी

0 52

– सेवा भारती के सिलाई केंद्र पर मेहंदी एवं सिलाई की प्रतियोगिता संपन्न

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सेवा भारती के सिलाई केंद्र पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था के सिलाई केंद्र एवं मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र पर मेहंदी एवं सिलाई की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम स्थान मेहंदी प्रतियोगिता में सुहानी रजक ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान शुमायला खान एवं तृतीय स्थान कल्पना यादव ने प्राप्त किया। इस वर्ग में पलक एवं वंदन माहौर को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इसी तरह सिलाई प्रतियोगिता में कीर्ति खटीक ने प्रथम स्थान, निधि जैन द्वितीय स्थान एवं पूनम शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सांत्वना पुरस्कार कुनिका पवार को दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका मृदुला राठी थी जिन्होंने मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका निभाने वाली साक्षी बंसल को स्मृति चिह्न दिया एवं इसी तरह सिलाई प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाली सरिता सोनी को भी स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया। छात्राओं द्वारा सिलाई में विभिन्न तरह की ड्रेसों का डिजाइन किया गया। इसी तरह मेहंदी में भी आकर्षक मेहंदी छात्राओं ने लगाई जिन्हें मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित महिलाओं द्वारा सराहा गया, इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहंदी प्रशिक्षिका कामिनी खटीक एवं सिलाई प्रशिक्षिका लता खटीक का रहा।
मुख्य अतिथि को भी स्मृति चिन्ह संस्था की पदाधिकारीयों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव कल्पना सोनी द्वारा एवं आभार व्यक्त नंदा खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से साधना खंडेलवाल, कल्पना मिश्रा, शर्मिला बंसल, रेनू गोयल, मंजू खंडेलवाल, शैली विरमानी सहित काफी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सवालों के घेरे में कमतोंन काँसिया पंचायत,बिना सचिव प्रभार के कैसे हो रहा करोड़ों का भुगतान?     |     श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत     |     रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811