Let’s travel together.

”जिम्मेदार मर्दानगी अभियान” ग्राम एवं नगर रक्षा समिति सदस्यो का जागरूकता कार्यक्रम

0 117

रायसेन।पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशानुसार अनुभाग रायसेन के थाना कोतवाली, सांची, सलामतपुर एवम उमरावगंज के सक्रिय ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यो का प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रम पुलिस कंट्रोल रूम रायसेन के सभा कक्ष मे आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अनुविभागीय अधिकारी रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा एवम कृषक सहयोग संस्थान जिला रायसेन के डा एच बी सेन, श्री अनिल भंवरे द्वारा समिति सदस्यो को रक्षा समिति अधिनियम 2003 के अनुसार उनके कर्तव्यो एवं अधिकारो के संबंध मे जागरूक किया।सरकार द्वारा ग्राम रक्षा समिति सदस्यों के वेलफेयर के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है, उनसे अवगत कराया गया।
मानव दुर्व्यापार, बाल दुर्व्यापार रोकने संबंधी जानकारी दी गई। समाज में बालको एवं बालिकाओं के बीच जो लिंगभेद किया जाता है, उसे कैसे खत्म करना है। उसके संबंध में स्मार्ट टीवी पर फिल्म दिखाई गई एवं लिंगभेद रोकने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यशाला में 80 ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों ने भाग लिया।रायसेन पुलिस का जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।`

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |     जिला पंचायत में 20 प्रतिशत कमीशन का आरोप, जनसुनवाई में पहुंचे सदस्य     |     आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर के वोट खरीदने वाले बयान पर मचा बवाल, जनता ने माँगी सफाई     |     शराब कांड के बाद MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर और देवास के SP बदले     |     तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जनआंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811