Let’s travel together.

गीदगढ़ पंचायत के गांव हिनोतिया मैं ग्रामीण पानी के लिए परेशान ,टंकी अधूरी, पाईप लाइन बिछकर तैयार

0 71

-ठेकेदार का कहना है कि नवंबर तक
काम करके देना, केवल विद्युत सप्लाई बाकी हैं।
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गीदगढ़ के गांव भंवर खेड़ी, हिनोतिया में ग्रामीण पानी के लिए कई बरसो से परेशान हो रहे थे। हिनोतिया गांव में सरकारी दो हेड पंप हैं जिसमें से एक खराब पड़ा हुआ है दूसरे मे पानी कम आ रहा है। ज्यादा समस्या गर्मी के मौसम में आती थी। गर्मी के मौसम में ग्रामवासी काफी दूर से पानी भरकर लाते थे। एक हैंड पंप पर पूरा गांव पानी के लिए इकट्ठा हो जाता है कभी-कभी तो पानी के लिए ग्रामीण आपस में झगड़ने लगते थे। लेकिन अब नल जल योजना के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है। गांव में पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। पिछले साल क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने नल जल योजना के तहत ग्राम भंवर खेड़ी में 52.73 लाख रुपए लागत से शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन कार्य का भी शिलान्यास किया गया। जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब भंवरखेड़ी और हिनोतिया गांव के ग्रामीणों को पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा। सोनू ,राहुल, नारायण सिंह लोधी का कहना है कि ठेकेदार द्वारा एक साल से नल जल योजना का कार्य किया जा रहा है अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है कार्य के पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

ग्रामीणो का कहना है कि गांव में पानी की समस्या बरकरार है हमें रोजाना पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है ठेकेदार बहुत धीमी गति से नल जल योजना का कार्य कर रहा है। हमें दिनभर पानी भरने में बीत जाता है जिससे हम अपने घर के जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं।

इनका कहना हे 
गांव वाले पानी के लिए परेशान हो रहे हैं नल जल योजना की लाइन सही तरीके से सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। रोज एक ट्यूबवेल पर ग्रामीण लाइन में लगकर पानी भरते हैं कभी-कभी ग्रामीण पानी को लेकर आपस में लड़ बैठते हैं ठेकेदार ने कई जगह रोड को खोदकर छोड़ दिया है उस गांव वालों को परेशानी हो रही है। पाइपलाइन भी नहीं गाड़ी गई है
चरण सिंह जनपद प्रतिनिधि

हमने हिनोतिया भंवर खेड़ी की पाइपलाइन का कार्य मार्च के महीने में चालू किया है 9 महीने में पूरा कार्य करके देना है अभी हमारे पास एक महीना बाकी है पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई है पाइपलाइन भी बिछा दी गई है। अब केवल विद्युत कार्य का काम रह गया है 15 दिन में वहा भी पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद गांव की सुचारू रूप से पानी की लाइन चालू हो जाएगी।
पंकज चौधरी ठेकेदार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |     आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए तस्कर बोले शिवपुरी के जंगल में किया शिकार     |     चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811