Let’s travel together.

सीहोर में दो पूर्व पीएम की प्रतिमा, एक की देखरेख, दूसरे की दुर्दशा

0 252

अनुराग शर्मा सीहोर

शहर की राजनीति शहर के बच्चों में भी द्धेश भावना पैदा कर रही है। दरअसल, शहर में दो पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगी है। एक प्रतिमा शहर के लीसा टॉकीज चौराहा पर लगी है, जो भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है, जबकि दूसरी प्रतिमा शहर के बस स्टैंड स्थित पार्क में लगी हैं, जो बच्चों के प्रिय, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की है।

दरअसल, नेहरू जी कांग्रेसियों के आदर्श हैं। अब खराब राजनीति भी यही है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता है, जबकि जिला मुख्यालय पर बीजेपी के ही विधायक और बीजेपी के ही नगर पालिका अध्यक्ष है। विडम्बना यह है कि लीसा टॉकीज चौराहा पर लगी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की देखरेख होती है तो वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड स्थित पार्क में लगी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की बेगोरी हो रही है। बच्चों के मन में भी यही भाव रहते हैं कि एक पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को खास तवज्जों दी जाती है, जबकि बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू जी की प्रतिमा की अनदेखी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811