Let’s travel together.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर सांची में चक्कर लगाने के बाद भी पेड काटने की नहीं मिली अनुमति

0 107

 

देवेन्द्र तिवारी सांंची,रायसेन

रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के मुख्य द्वार पर एक पेड आडा होकर गिरने की कगार पर पहुंच गया ।इस पेड को न तो हटाया जा सका न ही हटाने की अनुमति ही दी गई ।जिससे दुर्घटना की आशंका बढ गई हैं ।
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की शाखा स्थित है इस बैंक के मुख्य द्वार के सामने ही एक पेड जो काफी पुराना हो गया है आडा होने लगा ।इस बैंक में बडी संख्या में किसानों के साथ खाताधारक आते जाते रहते हैं तथा सारा दिन बैंक अधिकारी कर्मचारियों का आना जाना रहता है हालांकि तेज हवा के साथ ही इस पेड की कुछ डाल पूर्व में गिर भी चुकी हैं इस पेड के आडे होने से खतरे की आशंका बढ गई है इस मामले में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा इस पेड को हटाने नगर परिषद प्रशासन को पत्र लिखकर तथा मौखिक रूप से हटाने अवगत कराया है इसके साथ ही इस पेड को हटाने के लिए तहसील कार्यालय तक मैं आवेदन किया गया परन्तु न तो इस पेड को हटाया जा सका न ही इसके हटाने की अनुमति ही दी जा सकी जिससे इस पेड से कभी भी अनहोनी घटना घटने की आशंका बढ गई है ।तब प्रशासन को किसी अनहोनी का ही इंतजार हो रहा है ।ऐसा भी नहीं है कि नगर भर में पेड सुरक्षित रहे हो बडे बडे पेडों को पशुचिकित्सालय परिसर में तथा रेशम केंद्र में कटाई किये दिखाई देते है इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी पेडों का सफाया आसानी से कर दिया जाता हैं जब जहां खतरा मंडराने लगता है वहां न तो प्रशासन अनुमति ही दे पाता है न ही स्वयं ऐसे खतरनाक पेडों को हटाने ही आगे बढ़ पाता है जिससे लोग ऐसी घटनाओं से आशंकित होते रहते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811