Let’s travel together.

स्वदेशी मेला को लेकर आयोजन मंडल ने दी जानकारी

0 270

हर घर स्वदेशी, हर युवा उद्यमी के लिए होगा स्वदेशी मेला :प्रजातंत्र गंगेले

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

नगर के तहसील मैदान में स्वर्णिम भारत फाउंडेशन द्वारा 14 से 24 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे 11 दिवसीय स्वदेशी मेले में होने वाले कार्यक्रम और आयोजन की रुपरेखा को लेकर मंगलवार को आयोजन समिति ने जानकारी दी। स्वदेशी मेला के प्रांत संगठन मंत्री प्रजातंत्र गंगेले ने बताया कि स्वदेशी मेले की परिकल्पना भारत को पूर्ण स्वावलंबी बनाने की मंशा में एक प्रयास है। हर घर स्वदेशी, हर युवा उद्यमी की परिकल्पना आमजन को इस मेले में परिलक्षित होती नजर आएगी। हमारा प्रयास है कि स्वदेशी के माध्यम से ना सिर्फ हम अपनी विरासत को समझे बल्कि उसकी वैज्ञानिकता को भी जाने और युवा इस तरह से खुद को तैयार करे कि वह दूसरों किए रोजगार के अवसर पैदा करने में सक्षम हो।

मेला संयोजक सोनल राय ने बताया कि मेले में आमजन के लिए विभिन्न स्टॉल के माध्यम से खरीदी के लिए सुविधा होगी, साथ ही दिन में अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन इसमें होगा। इसके अलावा शाम को देश भर से मेले में शामिल हो रहे कलाकारों द्वारा मंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेला पालक अधिकता दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में बुंदेली व्यंजनों के साथ स्वदेशी ग्राम की अवधारणा को भी लोगों के समक्ष लाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि स्थानीय उद्योग धंधों और स्थानीय कारीगरों को एक मंच दिया जाए ताकि उनकी कला और श्रम को स्थानीय ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811