अनुराग शर्मा सीहोर
जिले की बुदनी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी-कांग्रेस के प्रादेशिक नेताओं के आने जाने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। दो दिन तक जहां लगातार केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए तो वहीं आज पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बुदनी विधानसभा क्षेत्र के दौरान पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुदनी में करीब साढ़े 8 घंटे रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में प्रचार करेंगे। जीतू पटवारी बुदनी, शाहगंज, अकोला, बनेटा प्लाट, जवाहरखेड़ा, खर्रा, पिपलिया, हथनोरा, सरदार नगर, डोबी, सत्रामहू, सनखेड़ी, खौहा, ईशरपुरा, खवादा, मछवाई, आमोन, सिलेगना, नांदनेर, जोनतला, बक्तरा पहुंचकर प्रचार प्रसार करेंगे।
कल उमंग सिंघार का दौरान
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी कल बुदनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष सिंघार का दौरान बुदनी में कांग्रेस के लिए काफी खास माना जा रहा है। दरअसल, बुदनी विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी वोट बड़ी ही संख्या में हैं। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जाकर कांग्रेस प्रत्याशी पटेल के लिए प्रचार करेंगे।