Let’s travel together.

शादी समारोह में ख़राब खाने से दो बच्चों की मौत एवं 12 लोगों के गम्भीर

0 490

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना के ढोलनखापा के एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद दो बच्चियों की मौत हो गई. 12 लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है. सभी बीमार पांढुर्ना अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा गर्मी के चलते भोजन खराब हो गया होगा और उसे ही लोगों ने खा लिया, जिससे ऐसी स्थिति बनी.


छिंदवाड़ा। पांढुर्णा विकासखंड के ढोलनखापा में एक विवाह समारोह कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 12 लोगों की तबियत बिगड़ गई. लगातार उल्टी-दस्त के कारण 2 बच्चियों की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई तो वहीं ढोलनखापा और कबड़िया के 12 लोग उल्टी-दस्त का शिकार होने पर सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से पांढुर्ना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है. उल्टी-दस्त के शिकार हुए लोगों का कहना है कि शादी में खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त होने लगी थी.


ज्यादा गर्मी से भोजन खराब होने की आशंका

BMO पांढुर्ना डॉक्टर नरेश गोंनाड़ेने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी लगी थी कि शादी समारोह में भोजन करने के बाद लोग बीमार हो गए हैं. 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज जारी है. सभी मरीज खतरे से बाहर हैं. हालांकि उन्होंने आशंका जताई है कि गर्मी अधिक मात्रा में पड़ रही है, जिसकी वजह से भोजन खराब हो गया होगा और उस खाने को लोगों ने खाया और फिर तबीयत बिगड़ गई.भीषण गर्मी में सावधान रहें : दरअसल, ग्रामीण इलाकों में शादी समारोह में भोजन काफी पहले बन जाता है और फिर उसे परोसा जाता है.

गर्मी के दिनों में अक्सर जल्द ही दाल और सब्जियां खराब हो जाती हैं. इसी वजह से ऐसे मामले सामने आते हैं. इस मामले में भी ढोलनखापा में ऐसा ही होने की आशंका जताई जा रही है. छिंदवाड़ा जिले में भीषण गर्मी के चलते तापमान 44 डिग्री तक पहुंच रहा है. वहीं पांढुर्ना में महाराष्ट्र के नागपुर जिले की सीमा से लगे होने की वजह से गर्मी अधिक होती है. सबसे ज्यादा गर्म छिंदवाड़ा जिले में पांढुर्ना इलाका ही होता है. इस वजह से भी गर्मियों में ज्यादातर डायरिया की प्रॉब्लम आती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811