Let’s travel together.

रायसेन में पुलिस कस्टडी से भागा हत्या के आरोपी के मामले में सैंडोरा चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

0 166

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम

रायसेन। थाना कोतवाली के तहत पुलिस अभिरक्षा से भागा हत्या का आरोपी के मामले में एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने एक्शन लेते हुए सैंडोरा चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल वीदपुर गांव में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में मुल्लू सेहरिया और लतपट सेहरिया ने मिलकर गोलू सेहरिया की जमकर पिटाई की थी इस दौरान उसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया था यहां उसने दम तोड़ दिया था पुलिस ने आरोपी मुल्लू सेहरिया को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया था ।

पुलिस रविवार को आरोपी को घटना स्थल बीदपुरा सामान जप्त करवाने को लेकर पहुंची थी इसी दौरान आरोपी ने टॉयलेट जाने के बहाना कर चकमा देकर फरार हो गया था। तब सही पुलिस की टीम दिन-रात आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

यह पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने लापरवाही बरतने वाले सेंडोरा पुलिस चौकी प्रभारी पर्वत सिंह टेकाम, सब इंस्पेक्टर प्रेमलाल कुरापे, एएसआई संजीव त्यागी और आरक्षक रीतेश पाठक को सस्पेंड कर दिया है। इन चारों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811