Let’s travel together.

आखिर… चाचा नेहरू के नाम से परहेज! क्यों

0 227

अनुराग शर्मा सीहोर

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम से जिला मुख्यालय पर एक पार्क हैं, जिसे नेेहरू पार्क कहा जाता है, लेकिन यह पार्क राजनीति की भेंट चढ़ा हुआ है। दरअसल, बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यालय के पीछे यह पार्क हैं, इस पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा भी लगी है, लेकिन इस पार्क की जबरदस्त दुुदर्शा  है। पार्क को लोगों ने शौचालय बना रखा है साथ ही यहां गंदगी का भी ढेर है। लोगों से बात की तो कहते हैं कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस से थे, जबकि जिले व जिला मुख्यालय पर हर पद पर, चाहे वह विधायक हो या नगर पालिका अध्यक्ष दोनों ही भारतीय जनता पार्टी से हैं। शायद राजनीतिक मंशा के चलते ही पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम से बने इस पार्क की दुर्दशा हो रही है। यही पार्क यदि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों के नाम होता तो इस पार्क के दिन आज कुछ और ही होते। बहरहाल, लोगों का कहना है कि राजनीति से हटकर इस पार्क की दशा सुधारना चाहिए, क्योंकि यह शहर के बस स्टैंड पर स्थित हैं, जहां पूरे देश भर से लोगों का आना जाना लगा रहता है, जब वह इस पार्क की दशा देखते हैं तो उन्हें भी ठीक नहीं लगता होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811