रायसेन। शहरी क्षेत्र में लगा टोल हमेशा विवादों में रहता है यह टोलकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से टूल वसूलने को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनती है, सोमवार शाम को भी एक लोडिंग ऑटो चालक से टोलकर्मी का विवाद हो गया इसके बाद टोल मैनेजर ने लोडिंग ऑटो चालक को चांटा मार दिया और गाली गलौज की टोल पर हुए विवाद का वीडियो मंगलवार को सामने आया है, सूचना मिलने पर शहर के अन्य युवा भी टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल कर्मियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया ।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है राहुल कुशवाह अपने लोडिंग ऑटो को सागर की ओर लेकर जा रहे थे उनके ऑटो में फास्टैग लगा था मगर टोल कर्मियों द्वारा नगद पैसे देने की बात कही इसी दौरान जैसे ही लोडिंग ऑटो चालक ने अपना वहां आगे बढ़ाया तो सामने खड़ी टोल प्लाजा की एक महिला कर्मचारी वाहन से टकराते हुए बज गई इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते टोल प्लाजा मैनेजर ने लोडिंग ऑटो चालक राहुल कुशवाह को चांटा मार दिया वहीं महिला कर्मचारियों द्वारा भी वाहन चालक को धमकी दी गई। हंगामा के बाद लोगों द्वारा टोल मैनेजर को टोल प्लाजा से महिला कर्मचारी को हटाने की हिदायत दी है।