मेष राशि- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। भाई आपके कामों में पूरा साथ देंगे। यदि धन कहीं रुका हुआ था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार व वाणी पर पूरा नियंत्रण रखना होगा, तभी उनकी छवि बेहतर रह सकेगी। मन की बात शेयर न करें।
वृषभ राशि- वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, जिससे कि आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आप अपने विरोधियों को भी आसानी से मात दे सकेंगे।
मिथुन राशि- छुटपट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी मिल सकता है। संतान को तरक्की करते देख खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा।
कर्क राशि- धन यदि कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे इनकम में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।
सिंह राशि- परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर व बाहर के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन लेना पढ़ सकता है।
कन्या राशि- साथी भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। अविवाहित के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। किसी सहयोगी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।
तुला राशि- अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करना होगा। डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि- दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। काम को दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। कार्यक्षेत्र में कामों में कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। माता जी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।
धनु राशि- जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। काम को लेकर बहस बाजी करने से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी से कोई लेनदेन सोच समझ कर करें। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मकर राशि- सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। अपने कर्ज से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।
कुंभ राशि-परिवार में कुछ खटपट तो होगी, लेकिन उसे बैठकर आसानी से दूर कर सकेंगे। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें, आपसी रिश्ते कुछ खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। जिससे उनके मन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
मीन राशि-किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे थे, तो उसमें भी आपको कुछ समस्याएं आएंगी। परिवार में भाई बहनों व अपने पिताजी से कोई सलाह लेकर काम करेंगे, तो बेहतर रहेगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से उनकी सैलरी में भी वृद्धि होगी। इनकम के सोर्स पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।