Let’s travel together.

शिवराज सिंह चौहान सरकार जनता और व्यापारियों में विश्वास जगाने में असफल रही: कमलनाथ

0 125

–यह नगर निगम, विधानसभा या लोकसभा का नहीं आपके भविष्य का चुनाव है: कमलनाथ
-मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी: कमलनाथ

इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने आज इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला के नामांकन से पहले सभा को संबोधित करते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि 15 साल बाद जब मुझे प्रदेश मिला था तो प्रदेश भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और बेरोजगारी में डूबा हुआ था। हमने 15 महीने की अपनी सरकार में अपनी नीति और नियत का प्रदर्शन किया।
श्री कमलनाथ ने कहा कि जिस मेट्रो प्रोजेक्ट को भाजपा अपना बता रही है उसे केंद्र में मंत्री रहते हुए हरी झंडी मैंने दी थी। उन्होंने कहा कि 27 लाख किसानों का कर्जा माफ करके मैंने कौन सा गुनाह किया। मैंने मिलावट के खिलाफ युद्ध किया, क्या यह मेरा गुनाह था?
श्री कमलनाथ ने कहा कि आज बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है। इंदौर में और प्रदेश में निवेश तब आएगा जब उद्योगपतियों का सरकार में विश्वास होगा। शिवराज सिंह जी की सरकार जनता और उद्योगपतियों में विश्वास पैदा करने में असफल साबित हुई है।


उन्होंने कहा कि 100 रू. रुपए में 100 यूनिट बिजली देना क्या मेरा गुनाह था? प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना रखी है। पैसे दो और काम लो, यहां की सरकार का मंत्र हो गया है। पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा संदेश इंदौर से जाता है और मुझे विश्वास है की इंदौर की जनता सच्चाई का साथ देगी और संजय शुक्ला को महापौर के चुनाव में विजय दिलाएगी।
उन्होंने कहा कि संजय के बारे में जितना बोलूं उतना कम है। आपने देखा है कोविड-19 के समय इन्होंने समाज सेवा, धार्मिक कार्य और संस्कृति के कार्य कैसे किए। इसमें कोई शक नहीं है कि 15 महीने बाद 2023 में प्रदेश में आप लोग कांग्रेस की सरकार को चुनेंगे। इस चुनाव में आप संजय शुक्ला के साथ-साथ कांग्रेस के पार्षदों को भी चुनेंगे। सभा के बाद संजय शुक्ला ने बड़ा जरूर निकाल कर अपना नामांकन दाखिल किया।
मध्य प्रदेश बाल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में श्री कमलनाथ ने बच्चों के साथ संवाद किया और उन्हें देश के सच्चे राष्ट्रवाद से जुड़ने की सलाह दी। श्री कमलनाथ ने कहा कि युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी से अच्छी तरह जुड़ी है और यह उसकी जिम्मेदारी है कि भारत की आजादी की लड़ाई और राष्ट्रवाद के बारे में चलाए जा रहे झूठ का पुरजोर मुकाबला करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811