अनुराग शर्मा सीहोर
भारतीय जनता पार्टी के सीहोर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, उनके इस सहज अंदाज को खूब पसंद भी किया जा रहा है। वायरल वीडियो में मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति दीपावली की रात को रोशन करने वाले दीपकों को अपने हाथों से बनाते नजर आ रहे हैं। अपने हाथों से दीपक बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति यह संदेश दे रहे हैं कि स्वदेशी अपनाओ…
गौरतलब है कि बीते कुछ सालों दीपावली के बाजार पर चायना के प्रोडेक्ट हॉवी होते जा रहे हैं। इसके विरोध में लगातार सामाजिक संगठन जागरुकता संदेशों के माध्यम से स्वदेशी अपनाने की अपील कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सीहोर के मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने भी अपने हाथों से दीपक बनाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया है। मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने चर्चा में बताया कि मैं कुम्हार समाज से ही हूं। हमारे भाई-बहन, माताएं दिन रात मेहनत कर दीपक बनाते हैं ताकि हर घर में दीपावली की रात रोशन हो सकें। मैं जिलेवासियों से अपील करता हूं कि स्वदेशी अपनाएं…