Let’s travel together.

सुने घर में चोरों ने हाथ किए साफ मंडीदीप थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज

0 103

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप थाने के अंतर्गत वार्ड नंबर 10 शांति नगर में चोरों द्वारा सूने घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ किया।

फरियादी देवेन्द्र कुमार चिढार पिता स्व. लक्ष्मीनारायण चिढ़ार उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड न. 10 महादेव किराना के आगे शांतिनगर मण्डीदीप   ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं लिखाये पते पर रहता हूँ। किराना दुकान एवं आटा चक्की चलाता हूँ। कि दिनाँक 18 अक्टूबर के सुबह करीबन 06 बजे घर और दुकान पर ताला लगा कर मैं व मेरी पत्नि प्रीति चिढ़ार व दोनो बच्चो के साथ रसोई में गंजबासौदा चले गये थे। दिनाँक 21 अक्टूबर के सुबह 06 बजे मेरा भाजा राधेश्याम चंदेल ने फोन करके बताया कि मामा घर का ताला टूटा पड़ा है और गेट खुला है। फिर मै गंजबासौदा से मण्डीदीप घर आकर देखा तो मेन गेट एव दुकान के ताले टूटे थे घर के अन्दर जाकर देखा तो दोनो आलमारी खुली थी सामान बिखरा हुआ था। दुकान की पेटी में रखे नगदी करीबन 20 हजार रूपये एवं आलमारी की लाकर में रखे करीबन 01 लाख रूपये एवं मेरी पनि व बच्ची के इस्तेमाली सोने एवं चांदी के जेवरात 2 हार सोने के, सोने की चूड़ी 4, सोने की चैन, कान के झूमके, अंगूठी, लोंग, चांदी की पायल मोटी एवं पतली, करधौना, चांदी की बिछुडी जेंट्स अंगूठी एवं घर के कागजात मेरे व बच्चो के आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो नही मिले। दिनाँक 20 एवं 21 की रात्रि में कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़ कर घर में रखे पैसे, सोने चांदी के जेवर व कुल नगदी 01 लाख 20 हजार रूपये चोरी कर ले गये है। चोरी गये सामान सामने आने पर पहचान लूंगा। रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811