Let’s travel together.

कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे ने मंडीदीप में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का लिया जायजा

0 573

कलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर जिले में अभियान के रूप में बनाए जा रहे है आयुष्मान कार्ड

रायसेन।जिले में प्रत्येक पात्र व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड हो, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर वह निजी अस्पताल में पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज करा सके। इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान के रूप में पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा ग्रामों तथा वार्डों में जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा स्वयं जिले में भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है।

रविवार को कलेक्टर श्री दुबे द्वारा मंडीदीप पहुंचकर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटीरत कर्मचारियों से प्रतिदिन बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की संख्या पूछी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की जनहित से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से छूटे नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में सूचना दी जाए, जिससे कि वह खुद भी आगे आएं। उन्होंने एसडीएम को मॉनिटरिंग करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811