सेमरा में हुई फायरिंग को लेकर रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने सेमरा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से की चर्चा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र मे हो रही चोरी,और दो दिन पहले सेमरा में हुई फायरिंग को लेकर रायसेन एसपी पंकज पांडे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बुधवार देर शाम को को सेमरा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहां की आप लोग पुलिस का सहयोग करते रहे चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

बता दे की दो दिन पहले सेमरा गांव में तीन हवाई फायर हए थे। जिससे गांव में दहशत का माहौल था ग्रामीण भी 15 दोनों से जाग जाकर अपने घरों की सुरक्षा कर रहे थे। क्योंकि लगातार गांव में चोरों की आने की सूचना मिल रही थी। एक दिन पहले ही दीवानगंज में भी चोरी हुई थी। इसके दूसरे दिन सेमरा गांव में संदिग्ध व्यक्तियों की आने की सूचना मिल रही थी। सेमरा गांव के लोगों ने अपनी एक टीम बनाई थी जो रात के समय अपने घरों की सुरक्षा कर रहे थे।

गांव के सभी लोग इकट्ठा होकर रात के समय चोरों का इंतजार कर रहे थे तभी रात 12 बजे पांच संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखे तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो संदिग्ध व्यक्तियों ने ग्रामीण पर तीन फायर कर दिए थे। तब से ही ग्रामीण दहशत में थे। गांव के बाहर लगे हुए सीसी कैमरे में कुछ संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर बंदूक लाते हुए दिखाई दिए रहे हैं। इन्हीं चीजों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी सेमरा गांव पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। कहा कि आप लोग चिंता ना करें संदिग्ध व्यक्तियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।