Let’s travel together.

मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा की सोयाबीन भाव आंदोलन को लेकर आपातकाल बैठक संपन्न,आंदोलन को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0 44

भोपाल ।प्रदेश में चल रहे सोयाबीन भाव आंदोलन को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा म.प्र की आपातकाल ऑनलाइन बैठक हुई।बैठक में वर्तमान में जो वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है साथ ही किसानों की कटाई के कार्य में व्यस्तता के चलते आंदोलन के तय कार्यक्रमों की समय अवधि पर पुनः विचार का प्रस्ताव दिया गया।

तय कार्यक्रम अनुसार 24 से 30 सितंबर तक प्रत्येक गांव में मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है इसमें बड़ी संख्या में किसान साथी एकजुट होकर अपने-अपने गांव में मशाल जुलूस निकाल रहे हैं। 1 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में तहसील व जिला स्तर पर 12 से 3 बजे तक स्टेट व नेशनल हाईवे पर सांकेतिक चक्का का कार्यक्रम तय था परंतु वर्षा से फसलों को जो नुकसान हुआ है साथ ही फसलों की कटाई के कार्य में किसानों की व्यस्तता को देखते हुए यह तय किया गया है कि उक्त चक्का जाम के कार्यक्रम को फिलहाल के लिए स्थगित करते हुए आगामी बैठक में उस पर विचार किया जाएगा।
साथ ही यह भी तय किया गया कि अब आंदोलन केवल सोयाबीन नहीं बल्कि धान और मक्का के भाव को लेकर भी सामूहिक रूप से भाव आंदोलन चलाया जाएगा।
किसान भाव आंदोलन के तहत अपनी फसलों के वाजिब दाम को लेकर प्रतिबद्ध है सोयाबीन का दाम ₹6000 प्रति कुंटल करने की मांग साथ ही धान और मक्का के वाजिब  दाम की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में महिम को तेज़ किया जाएगा साथ ही आंदोलन का अगला पढ़ाव अब मंडी एवं तुलाई केंद्रों को बनाया जाएगा।
बैठक में सर्व सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि 1 अक्टूबर चक्का जाम का कार्यक्रम फिलहाल के लिए स्थगित किया जा रहा है बाकी कार्यक्रम गांव स्तर पर यथावत जारी रहेंगे।

जारीकर्ता:
*मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, सर धड से हुआ अलग     |     निजी गैस कंपनियों की बल्ले बल्ले     |     भोपाल के होशंगाबाद रोड की हालत खराब,एप्रोच रोड पर हुए बड़े बड़े गड्ढे     |     हरदा में सीएम :: मछली पालन से आय बढ़ाने का बड़ा प्लान     |     आकाशवाणी इंदौर द्वारा “लोकरंग उत्सव” का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन संपन्न     |     रंग, परंपरा और उमंग का संगम-गणगौर मेले में दिखी महिलाओं की सशक्त भागीदारी     |     आईडीबीआई बैंक का कांग्रेसियों ने किया घेराव     |     अवैध प्लाटिंग में हो रहा था बोर खनन ओर पहुंच गए तहसीलदार     |     बाइक कार को टक्कर मारते मकान से टकराया ट्रेलर वाहन दो घायल बड़ा हादसा टला     |     लोकल औद्योगिक परिवहनकर्ता वाहन चालकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811