Let’s travel together.

मध्य प्रदेश सरकार के महत्ती सफाई अभियान को सिलवानी नगर पंचायत द्वारा लगाया जा रहा पलीता

0 628

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले की सिलवानी नगर पंचायत जो कि हमेशा ही स्वच्छता के नाम पर पीछे ही रही। जहां विगत 2 वर्षों से नगर पंचायत अध्यक्ष नहीं होने की वजह से अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी मनमानी के तहत कार्य कर रहे हैं। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कही नलो में पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं तो किसी वार्ड में सफाई नहीं हो रही, तो कहीं नालियाँ आज भी बज बजा रही है जहां जनप्रतिनिधि नहीं होने की वजह से बेलगाम हुए अधिकारी एवं कर्मचारी का रवैया साफ दिखाई दे रहा है।

स्वच्छता अभियान को लेकर जहां आए दिन हजारों रुपए के बिल तो लगाए जा रहे हैं लेकिन उन बिलों में खरीदी गई सामग्री धरातल पर दिखाई नहीं दे रही। ना तो अभी तक किसी भी वार्ड में मच्छर मार दवाई डलती हुई दिखाई दी ना ही कहीं विशेष अभियान सफाई की जा रही है। वही लगातार नगर पंचायत के द्वारा सफाई कर्मी की भर्ती की जा रही है। लेकिन नगर की सड़कों एवं नालियों में सफाई कहीं भी दिखाई नहीं दे रही।

लगाए जा रहे हजारों रुपए के बिल

जहां नगर पंचायत के द्वारा स्वच्छता अभियान को नंबर वन बनाए जाने को लेकर जगह-जगह बैनर पोस्टर एवं दिखावे के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए। लेकिन स्वच्छता अभियान की मूल जड़ सफाई जिस पर किसी प्रकार का विशेष ध्यान नहीं दिया गया।

एक-दो दिन रहा अभियान का दिखावा

जहां स्वच्छता अभियान को लेकर एक दो दिन तक रैली ,डस्टबिन और सड़कों पर झाड़ू भी दिखाई दिए ।लेकिन उसके बाद स्वच्छता अभियान गायब हो गया और ऑफिसों में विल लगाने का कार्य चलता रहा ।जहां नगर के लोगों ने इस पूरे मामले में माननीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह जी से मांग की है कि स्वच्छता अभियान की पूरी जांच की जाए कि कितने रुपए के बिल लगाए गए एवं क्या किया गया। जिससे एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811