Let’s travel together.

हरदा में सीएम :: मछली पालन से आय बढ़ाने का बड़ा प्लान

0 60

सी के पारे.हरदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  जिला मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग केंद्रित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। निर्धारित समय बजाय कार्यक्रम करीब दो घंटे बाद शुरू हुआ, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
सीएम ने अपने संबोधन में हरदा जिले को पूर्ण सिंचित बनाने की दिशा में तेजी से काम होने की बात कही और मछली पालन को आय बढ़ाने का मजबूत जरिया बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र किसानों और युवाओं के लिए कमाई का नया मॉडल बन सकता है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल सहित हरदा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान सरकार योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कौशल विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही कस्टम हायरिंग केंद्रों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम और उत्पादन बढ़ रहा है।
सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि गांव स्तर पर ही रोजगार के अवसर पैदा हों और पलायन रुके। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यों और योजनाओं का उल्लेख किया गया, जिससे हरदा जिले के समग्र विकास को गति मिलने की बात कही गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811