Let’s travel together.

सीहोर के गांव बमुमिया में शूट हुई फिल्म लापता लेडीज को मिली आस्कर में एंट्री

0 135

अनुराग शर्मा

सीहोर। डायरेक्टर किरण राव की फिल्म लापता लेडीज आस्कर में भेजा गया है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला जबकि समीक्षकों ने भी इसे सराहा था। रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांता और नितांशी गोयल के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। लेकिन बहुत कम ही लोगों की इस बात की जानकारी होगी कि इस फिल्म की शूटिंग जिले के नजदीकी ग्राम बमुमिया में हुई है। फिल्म के अधिकांश सीन ग्राम बमुलिया और हीरापुर में फिल्माए गए हैं। जहां डायरेक्टर किरण राव अपनी यूनिट के साथ कई दिनों तक रही।
गौरतलब है कि सीहोर फिल्म निर्देशकों की पसंद बनता जा रहा है जहां टायलेट एक प्रेम कथा, गंगा जल 2, धाकड, केटू, ड्रायडे, छोरी, लव हास्टल जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है जबकि चर्चित बेव सीरीज पंचायत के तीनों सीजन भी सीहोर के ग्राम महोडिया में शूट किए गए थे। इसके साथ ही बाबी देअल फेम आश्रम, द रेलवे मेन, महारानी के भी इन सीन जिले के अलग-अलग लोकेशन पर फिल्माए गए हैं। प्रोडक्शन मेनेजर जीशान जाफरी ने बताया कि डायरेक्टर किरण राव को सीहोर की गावों की लोकेशन खूब पसंद आई थी इसलिए उन्होनें फिल्म लापता लेडीज की शूटिंग सीहोर के ग्राम बमुलिया में की। आगामी दिनों में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म होम बाउंड की शूटिंग सीहोर में होगी जिसमें इशान खटटर और जाहन्वी कपूर अभिनय करेंगे।
42 दिन चली शूटिंग नाम 2 ब्राइड
सीहोर मुख्यालय के करीबी गांव बमुलिया और हीरापुर में लापता लेडीज फिल्म की शूटिंग हुई थी। वर्ष 2022- 23 में जहा करीब 42 दिनों पर शूट फिल्माए गए थे। जानकारी के अनुसार फिल्म का पहले नाम 2 ब्राइड रखा गया था लेकिन इस फिल्म में ग्रामीण परिवेश दिखाया गया जिसके चलते बाद में नाम हिन्दी में रखा गया। फिल्म शूट के दौरान डायरेक्टर किरण राव में ग्रामीणों के वर्ताव की सराहना की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811