नवदीप श्रीवास्तव श्यामपुर सीहोर
सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र खारी, व भीलखेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र का जीडीएम की टीम ने निरीक्षण किया । गौरतलब है की डेनमार्क से वर्ल्ड डायबिटीज फेडरेशन एवं जपाइगो के तकनीकी सहयोग से जीडीएम प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत जीडीएम की टीम ने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।

डॉक्टर नवीन मेहर मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीहोर ने बताया की जीडीएम की who टीम ने जीडीएम प्रोग्राम के तहत गर्भवती महिलाओं को शासन से मिलने वाली जो भी योजनाएं है उनके बारे में जानकारी ली, साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार किस तरह किया जाता है उसकी सविस्तार जानकारी ली। और किस तरह हॉस्पिटल में लेखा जोखा रखा जाता है उसके बारे में भी जाना।

साथ ही एनसीडी ( नॉन कम्युनिकेशन डिसिस)के प्रोग्राम के तहत हाइपोटेंशन एवं डायबिटिस के सेवाएं मरीजों को किस प्रकार उपलब्ध होती हैं इसके बारे में भी जाना।
जपाईगो द्वारा सीहोर जिले में तकनीकी सेवाएं दी जा रही है और जीडीएम की सेवाएं कैसे दी जा रही है यही सब देखने के लिए टीम ने क्षेत्र के हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की वर्ष 2021 से जीडीएम के तहत सर्विस दी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जीडीएम के W.H.O टीम से मेटटे स्कार, डॉक्टर राधा वलाऊलिकर, डॉक्टर यशपाल जैन, डॉक्टर ज्योती बेनावरी, डॉक्टर पूजा शर्मा, डॉक्टर स्वप्निल पाटिल, मनीष सिंह एवं W.H.O. टीम से डॉक्टर युतारो सतोया, डॉक्टर अभिषेक कुंवर, डॉक्टर अभिनव काड़िया, डॉक्टर रूपाली भारद्वाज, एनसीडी कॉर्डिनेटर डॉक्टर अंकित चाढ़क एवं सुधीर डेहरिया (सीएमएचओ) सीहोर, चीफ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सीहोर डॉक्टर नवीन मेहर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गंगा गर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगीता धाकड़, प्रेमबाई आशाकर्यकर्ता ,आशा गौर आशाकर्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।