Let’s travel together.

जगह-जगह विराजमान गणेश जी की झांकियों में महा आरती का आयोजन 

0 83

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

7 सितंबर से गणेश चतुर्थी पर गजानन गणेश घर-घर में पधार चुके हैं। गणपति आगमन के बाद 10 दिनों तक उनका विशेष पूजन किया जाता है। इस बार भवानी चौक दीवानगंज, पुराने गुरुद्वारा मंदिर,गुफा मंदिर,इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, कोरी मोहल्ला, और गोसाई मोहल्ला पर गणेश जी की मूर्ति को विराजमान किया गया है। अलग अलग दिन गणेश जी की झांकियों में महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में कन्याएं और गांव के भक्तगण मां आरती में सम्मिलित हो रहे हैं।
इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। पंडालों में विराजित प्रतिमाओं की पूजन, आरती और महाप्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
कई जगह बच्चों ने राशि इकट्ठा कर पंडाल में मूर्तियां स्थापित की हैं।इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन उनकी विदाई होती है। माना जाता है कि विदाई के साथ गणपति अपने साथ तमाम विघ्‍न भी लेकर चले जाते हैं। जिस तरह से गणपति का आगमन धूमधाम से किया जाता है, उसी तरह से उनके विसर्जन भी बड़े ही धूमधाम किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

50 किलोमीटर पैदल चलकर हरसिद्धि माता के दर्शन करने निकले अंबाडी के 8 युवा     |     जमुनिया में निकली भव्य चुनरी यात्रा, माता रानी को अर्पित की चुनरी     |     अष्टमी पर मंदिरों और झांकी पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, घर-घर कन्या भोज     |     पिपरिया में दिल दहला देने वाली वारदात पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान     |     उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट टूटे, लाखों की संपत्ति असुरक्षित     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जयंती कुंज रीवा में आयोजित वन गौरव सम्मेलन में हुए शामिल     |     पुलिस ने 9 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा     |     दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811