Let’s travel together.

एचपी गणेश उत्सव समिति की आरती में शामिल हुए विधायक सिलवानी देवेंद्र पटेल

0 64

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

पुराना बस स्टैंड स्थित एचपी पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में श्रीगणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां गणेश की झांकी को सुंदर तरीके से सजाया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है शनिवार यहां महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल सहित भारी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने महा आरती में भाग लिया। पिछले 13 वर्ष से श्री गणेश जी की स्थापना स्कूल संचालक एसके श्रीवास्तव के द्वारा की जा रही है।


महाआरती के पश्चात संचालक एसके श्रीवास्तव द्वारा विधायक देवेन्द्र पटेल, मलखान सिंह जाट, हिउस अध्यक्ष संतोष राय, प्रकाश पटेल, संजय राय, पार्षद गुलाब रजक, राजकुमार शुक्ला, पवन दुवे, सुनील साहू आदि को तुलसी के पौधों का उपहार भेंट किया गया।


उन्होंने बताया कि आंगन में तुलसी का पौधा पर्यावरण के साथ विभिन्न प्रकार के रोगों से वातावरण को मुक्त रखता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी का उपयोग स्वस्थ शरीर के साथ बच्चों के बौद्धिक विकास में भी सहायक होता है। इसलिए हम तुलसी को माता के रूप में मान्यता देते हुए पूजते हैं। सभी को चाहिए कि वह अपने-अपने घर के आंगन में एक-एक तुलसी का पौधा जरूर रोपित करें।
श्रीगणेश की झांकी में धार्मिक आयोजन के अवसर पर पर्यावरण के प्रति महत्व देखते ही बनता है क्योंकि अधिकांश झांकियों में प्रसाद का वितरण हो रहा है। लेकिन जहां प्रसाद के साथ तुलसी के पौधों का वितरण भी किया जा रहा है। हमारी भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे के महत्व के साथ अन्य पौधों का भी महत्व इसलिए बताया गया है कि प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए यह जरूरी है क्योंकि यह जीवनदाई है। इससे वातावरण शुद्ध तो रहता है साथ ही जीवन पद्धति भी निरोगी काया के साथ चलती रहती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811