Let’s travel together.

गंदगी फैलाने पर नपा शिवपुरी हुई सख्त, कई दुकानदारों के चालान किए गए

0 100

– शिवपुरी नगर को स्वच्छ बनाने की पहल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे है और इन प्रयासों के परिणामस्वरूप स्वच्छ को लेकर नगर में नगर पालिका को आमजन का सहयोग भी मिल रहा है लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा बार बार कहे जाने के बावजूद भी सफाई में सहयोग नहीं किया जा रहा है जिससे गंदगी फैलकर विभिन्न रोगों को भी जन्म दे रही है।
इन हालात को देखते हुए श्रीमती गायत्री शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवपुरी एवं इशांत धाकड़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी के निर्देश पर सोन चिरैया चौराहे पर स्वच्छता की कार्यवाई के समय गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों को पुनः समझाया गया कि वह दुकानों के आगे डस्टबीन रखें और चालान की कार्यवाई की गई।
इस चालानी कार्रवाई में चाय-जूस वाले, मिठाई वाले और शराब विक्रेता शामिल रहे। इनसे चालान की राशि के रूप में रूपए तीस हजार दो सौ मात्र वसूल किए गए। इशांत धाकड़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हम नगर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और गंदगी के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्यवाई दल में नगर पालिका परिषद शिवपुरी से योगेश शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी, सुधीर मिश्रा राजस्व निरीक्षक के साथ दल में यशपाल जाट, अजय सफाई दरोगा और अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811