Let’s travel together.

गाँव पहुंचे पुलिस वालो ने युवक को पीटा तो खा लिया जहर,अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने सागर तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम

0 77

 

कोतवाली के दरवाजे के सामने रखा शव,दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाही करने और मुआवजा देने की मांग की

रायसेन – जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सालेरा में पुलिस पिटाई से सदमे में आये युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने सागर-भोपाल् तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया। इस से पहले मृतक के परिजन शव को लेकर कोतवाली थाना गये थे जहां कोतवाली के सामने ही शव रखकर आक्रोश व्यक्त किया। मृतक के परिवारजन मृतक की जिन पुलिस कर्मियों ने पिटाई की थी उन्हे तत्काल निलंबित कर मामला दर्ज करने तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे।पुलिस और प्रशासन के अधिकारियो की समझाइश पर चक्काजाम समाप्त हुआ।

मृतक के परिवार जनो का आरोप हे कि 08 सितम्बर को कोतवाली के सालेरा बीट के दो पुलिस कर्मी किसी मामले को लेकर गाँव गये थे जहां मृतक प्रेमसिंह बैरागी से पुलिसकर्मियों की बहस हो गई।इस पर पुलिस कर्मियों ने प्रेमसिंह की पिटाई कर दी। इससे क्रोधित होकर प्रेमसिंह कीटनाशक दवाई लाया और पुलिसवालो के सामने ही कीटनाशक पी लिया ।इसके बाद प्रेमसिंह को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया ।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गाई।


परिजन भोपाल से शव लाये और कोतवाली के सामने रखकर आक्रोश जताया और सागर तिराहे पर चक्काजाम किया। मोके पर पहुंचे एसडीएम मुकेश कुमार सिंह और एस डीओपी प्रतिभा सिंह की समझाइश और दोषियों पर कार्रवाही के आश्वासन के बाद मृतक का शव एम्बुलेंस से मृतक के गाँव भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811