जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट
जबलपुर। एक 13 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक रोहित केवट स्कूल आने के बाद मेडिकल अस्पताल के पास स्तिथ नेताजी सुभाष चंद्र प्रतिमा के पास बने फाउंटेन के पास बैठा था। मृतक रोहित ने जैसे ही फाउंटेन में हाथ डाला उसे करेंट लगा और वो फाउंटेन के भीतर पानी में गिर गया। रोहित को करंट लगने की सुचना जैसे ही उसके माता पिता को उन्होंने बांस के सहारे रोहित को निकाला और मेडिकल लेकर गये। डॉक्टरों ने जब उसका चेकअप किया और उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

बताया जाता है की फाउंटेन में नगर निगम की लापरवाही के चलते बिजली का तार खुला छोड़ दिया गया था। बिजली का तार खुला छूटने की वजह से पानी में करंट आया और रोहित की मौत हो गई। स्थानीय लोग बताते है की जब से नगर निगम ने फाउंटेन का निर्माण कराया है तब से ये फाउंटेन चालु नहीं है। स्थानीय लोगो ने कई बार निगम को इस बारे में जानकारी और शिकायत की लेकिन निगम के लापरवाह अधिकारीयों और निकम्मे कर्मचारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते बिजली के खुले तारो को अलग कर लिया जाता तो आज किसी गरीब के घर का चिराग नहीं बुझता। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।