Let’s travel together.

सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत,भाई की बारात से लौटते समय हुआ सड़क हादसा

0 224

छिंदवाड़ा से तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा में अपने छोटे भाई की बरात से बाइक से लौट रहे लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चार महीने बाद खासतौर पर शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बटकाखापा के ग्राम बेलपठार का है। बेलपठार निवासी आर्मी में तैनात आसाराम पिता राजू लाल धुर्वे (32) भाई की शादी में गांव आया था।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आसाराम धुर्वे अपने छोटे भाई काशीराम धुर्वे की बरात लेकर ग्राम चौरासी पहुंचा था। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे आर्मी जवान आसाराम बाइक से घर जाने के लिए निकला था। बेलपठार के पास उसके साथ सड़क हादसा हो गया। बरात से अन्य वाहनों से लौट रहे बरातियों ने घायल आसाराम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि लगभग 4 महीने बाद आसाराम छुट्टी लेकर अपने घर लौटा था, लेकिन शायद उसे यह जानकारी नहीं थी कि यह उसकी आखरी छुट्टी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811