रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनील कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में पहचान सप्ताह के अंतर्गत ट्रांसजेंडर समुदाय की समाज में स्वीकार्यता बढ़ाने तथा उनको विधिक अधिकारों एवं शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन श्री संतोष बघेल जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गोहरगंज की अध्यक्षता में सिविल न्यायालय परिसर गोहरगंज में आयोजित किया गया उक्त अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहरगंज तहसीलदार राजस्व गोहरगंज, श्री भानुप्रताप सिंह राजपूत तहसील विधिक सेवा समिति गोहरगंज एवं उपस्थित ट्रांसजेंडर्स की उपस्थिति रही।
शिविर में उपस्थित ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य गणों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई उनको शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया उनके आधार कार्ड वोटर आईडी की समस्याओं का निराकरण कराए जाने एवं बीपीएल कार्ड आदि के आवेदन लिए गए।