Let’s travel together.

सम्राट अशोक सागर बांध हलाली डेम लबालब,बाँध के दो गेट खुले

0 499

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले
सम्राट अशोक सागर बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो होने से डैम का लेवल 459.61/459.61 मीटर एवम जल भराव 100 % हो गया है। । अतः जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे बांध के 2 गेट कुल 0.50 मीटर ऊंचाई में खोले  गए। जिससे लगभग 92.74 क्यूमेक्स डिस्चार्ज पास होगा। और आवश्यकता पड़ने पर गेटों की हाईट और बड़ाई जा सकती है।


इससे पहले अशोक सम्राट हलाली डैम के पांच चैनल गेट खोले गए थे इसके 25 अगस्त,2 सितंबर खोले गए थे आज फिर दो चैनल गेट खोले गए हैं। 2 दिन पहले ही भोपाल क्षेत्र में जमकर बारिश हुई जिससे हलाली डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण चोथी बार गेट खोले गए हैं।
बता दे की हलाली डैम 100% भर चुका है। लेवल बनाने के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
बता दें कि सम्राट हलाली डैम में किसानों की खरीफ की फसल हर साल डूब में आने से खराब होती आ रही थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता रहा था। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने हलाली डेम के ओवरफ्लो वाले स्थान पर 5 चैनल गेट का निर्माण कार्य कार्य दो महीने पहले ही कराया गया था। निर्माण कार्य में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके लिए 12 मीटर ऊंचाई वाले 5 पिलर का निर्माण कार्य कराया गया है।


सम्राट अशोक हलाली डैम का जल स्तर बढ़ने से इन 5 गेटों से 1750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकेगा। इस निर्माण से 27 गांवों के किसानों की 1500 हेक्टेयर जमीन में बोई गई खरीफ की फसल को डूबने से बचाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, फसल खराब होने के अलावा निनोद और कायम पुर गांव के रास्ते बारिश के समय में डूब में आ जाने के कारण गांव टापू बन जाया करते थे। अब इन गांवों के रास्ते भी डूब में नहीं आएंगे इससे बारिश के दिनों में यहां से आवागमन चालू रहने लगेगा।


पिलर के ऊपर छत डालकर एक 57.50 मीटर लंबाई बाला ब्रिज का निर्माण भी किया गया है। यह ब्रिज सिंचाई परियोजना के कर्मचारियों के उपयोग के लिए ही रहेगा। यहां से आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। विभागीय कर्मचारी इस ब्रिज का उपयोग गेट की मॉनिटरिंग से लेकर सभी आवश्यक कामों के लिए कर पाएंगे। अलग से राशि स्वीकृत कराकर आम लोगों के लिए डाउन स्ट्रीम में दूसरा ब्रिज बनाया गया है इस ब्रिज का उपयोग आम लोगों के आवाजाही के लिए हैं।
हलाली डैम का जल स्टार बनने पर 11:00 बजे दो चैनल गेट खोले गए हैं आवश्यकता पड़ने पर उनकी हाइट और बढ़ाई जा सकती है
रमेश चौहान कार्यपालन यंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811