अभिषेक असाटी बक्सवाहा
बकस्वाहा विकासखंड की ग्राम पंचायत किशनपुरा में बटियागढ़ के आचार्य कथा व्यास मृदुल बिहारी शास्त्री की मधुर वाणी से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भए जय कन्हैया लाल की भजनों के साथ झूम उठे वही श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर मक्खन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया किशनपुरा गांव में चल रही कथा में कथा व्यास मृदुल बिहारी शास्त्री ने कहा कि जीवन में जब भी भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो, उसे विमुख नहीं होना चाहिए भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है तब तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते है उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई 11 यजमानों के द्वारा भागवत कथा को यजमान के रूप में सुना जा रहा है भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी कथा सुन रहे यजमान श्री हरिनारायण तिवारी, भगवान दास तिवारी, वीरेंद्र दुबे, चोकराज पटेल, रतन सिंह लोधी, कल्याण सिंह लोधी घुराटा वाले, केसरी लोधी, झल्लू लोधी, गनपत लोधी, ध्रुव लोधी, दरबारी लोधी,द्वारा सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला श्रद्धालु खुशियों से झूमते नजर आए श्रद्धालुओं के सुंदर भजनों से गूंज उठा कथा स्थल, श्रद्धालु सुरेश तिवारी, सत्यम तिवारी, नकुल तिवारी, ने आचार्य मृदुल बिहारी शास्त्री की प्रशंसा करते हुए कहा की आचार्य जी की मधुर वाणी प्रभु की पावन अमृत कथा सुनने को मिल रही है यह हमारे किशनपुरा गांव के श्रद्धालुओं को बड़े ही सौभाग्य की बात है किशनपुरा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन समस्त गांव वासियों के सहयोग से कथा का आयोजन हुआ है