सुरेंद्र जैन धरसीवा
हवस के भूखे वहशी दरिंदे मूक प्राणियों यहां तक की गौमाता तक को नहीं छोड़ रहे जिस गौमाता की पूजा की जाती है उसी के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक वहशी दरिंदा ब्रह्ममुहूर्त में दुष्कर्म कर रहा था लेकिन तीसरी आंख यानी सीसीटीवी ने उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी आशीष मिश्रा पिता स्वर्गीय राम अनुज मिश्रा उम्र 53 वर्ष निवासी अवधपुरी कॉलोनी सेक्टर 2 भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग. स्थाई पता शिखर अपार्टमेंट मकान नंबर 151 थाना सुपेला जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ को पुलिस ने अपराध क्रमांक 350/2024 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है दरअसल यह वहशी दरिंदा गत 30 अगस्त को हनुमान वाटिका भटगांव थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में ब्रह्ममुहुर्त में एक गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा उसी समय समीप के मकान के अंदर एक छात्रा अनमोल शर्मा अपनी पढ़ाई कर रही थी उनके घर का सीसीटीवी चालू था अचानक जैसे ही सीसी टीवी पर छात्रा अनमोल शर्मा की नजर पड़ी तो उसने देखा की बाहर सुनसान जगह पर कोई व्यक्ति गाय के साथ दुष्कर्म कर रहा है यह देख उसने तुरंत अपने पिताजी एवं भाई को नींद से उठाकर इसकी सूचना उन्हे दी लेकिन जैसे ही पढ़ाई करने वाली छात्रा के परिवारजन बाहर आए तो उन्हें आता देख आरोपी अपने दुपहिया से फरार हो गया पढ़ाई करने वाली इस छात्रा ने दिनांक 01.सितम्बर 24 को पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई प्रार्थिया अनमोल शर्मा पिता योगेश्वर शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी मकान नंबर 5001 हनुमान वाटिका भटगांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए अपराध दर्ज किया और फिर सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की जोर पतासाजी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल के नंबर से पता तलाश कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।