Let’s travel together.

लोकसभा प्रत्याशी राय शुमारी करने पहुंची कविता पाटीदार, निर्मला भूरिया का अभूतपूर्व स्वागत

0 85

 

रायसेन। विदिशा रायसेन लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की राय शुमारी का काम तेजी से चल रहा है जिसके लिए प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन निर्मला भूरिया का जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय आगमन हुआ। जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने गर्मजोशी से पुष्प कुछ भेंट कर अभूतपूर्व स्वागत किया तथा शाल श्रीफल से दोनों नेत्रियों का सम्मान किया गया।
इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया।


स्वागत की इस बेला के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, जीतू ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, अमन सक्सैना, मोहन चक्रवर्ती, देवेंद्र राजपूत, समेत जिला पदाधिकारी गण एवं मंडल अध्यक्षों ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री  हेमंता विस्वा सरमा से भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र पटवा ने की आत्मीय एवं सौजन्य भेंट     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’     |     किसानों की सहमति के बिना खेतों में टावर निर्माण तत्काल रोका जाए- अजय सिंह     |     लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लकी ड्रा से स्कूटी वितरित     |     पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811