Let’s travel together.

दोहरे हत्याकांड के बाद गुस्साए परिजनों ने लाश रखकर किया चक्काजाम, कहा-आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर

0 82

– आक्रोशित लोगों ने की बुलडोजर चलाने की मांग

– पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर में दो भाइयों की हत्या के बाद मामला गर्मा गया है। मृतक दोनों भाइयों के परिजनों ने पिछोर मुख्यालय पर 3 घंटे तक चक्का जाम किया और पुलिस से आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाए क्योंकि इनके मकान नियम विरोध बने हुए हैं। मृतक दोनों भाइयों के परिजनों और उनके पक्ष के संबंधित लोगों ने दोनों मृतकों के शव पिछोर थाने के सामने रखकर नारेबाजी की। इस बीच पिछोर एसडीएम और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाई थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम खत्म किया

8 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, तलाश जारी-एसडीओपी

पिछोर में हुए इस दोहरे हत्याकांड को लेकर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि कि इस मामले में आठ आरोपी सागर घावरी, मनीष घावरी, राजेन्द्र उर्फ छोटा कल्ला, संतोष घावरी, कल्लू घावरी, अमर घावरी एवं सौरभ घावरी और शेर सिंह घावरी के खिलाफ बलवा सहित हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर इनाम घोषित की प्रक्रिया जारी है। सभी आरोपियों के हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इस चक्काजाम के बाद पिछोर एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने बताया कि नगर परिषद पिछोर की टीम को मौके पर भेज कर आरोपियों के मकानों का मौका मुआयना कराया गया है। यदि आरोपियों के मकान नियमविरूद्ध होंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मीट की दुकान को लेकर हुआ था विवाद-

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि उपज मंडी के पास मीट की दुकान खोलने को लेकर आपसी विवाद में रविवार को दो भाईयों की हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि पिछोर के बड़ा बाजार पुरानी गल्ला मंडी के पास रहने वाले अजय (35) व विजय (40) पुत्रगण सीताराम घावरी की कृषि उपज मंडी के पास पुरानी मछली की दुकान है। कुछ दिन पहले ही उनकी दुकान के पास ही अमन व सागर घावरी ने अपनी नई मछली की दुकान खोली है। अजय व विजय की दुकान से अमन व सागर ने अपनी दुकान में रोशनी करने के लिए बिजली का तार डालकर कनेक्शन ले लिया। इसी बात पर रविवार की दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। रविवार की शाम लगभग 7 बजे अमन व सागर घावरी अपने एक दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ दो लायसेंसी रायफल सहित अन्य बंदूकों से लैस होकर वहां पहुंचे और जब तक अजय व विजय कुछ समझ पाते, तब आरोपियों ने दोनों भाईयों के सीने में गोली मार दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811