Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के प्रति शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने कृतज्ञता व्यक्त

0 89

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रीवा की प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने सौजन्य भेंट कर उनके प्रति महाविद्यालय में दो नवीन संकाय खोले जाने के लिये कृतज्ञता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि जिले में औद्योगिक विकास एवं युवाओं के रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के लिए उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, रीवा में दो नए संकाय, सिविल एवं मैकेनिकल प्रारंभ करने की अनुमति गत दिनों मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदान की गयी थी। सिविल और मैकेनिकल संकाय में विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याता के लिए कुल 12 पद मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृत किए गये हैं। साथ ही, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, रीवा में फॉयर टेक्नालॉजी एण्ड सेफ्टी ब्रांच को वर्तमान पद स्वीकृति सहित यथावत रखा जाएगा। योजना के लिए अपेक्षित आवर्ती-अनावर्ती व्यय के लिए रूपये 5 करोड़ 92 लाख रुपये के वित्तीय प्रावधान की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। स्वीकृत नवीन संकायों को पोर्टल में शामिल कर दिया गया है तथा छात्रों का प्रवेश भी हो गया है।


उप-मुख्यमंत्री के प्रयासों से रीवा जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में सिविल एवं मैकेनिकल के छात्रों की मांग के दृष्टिगत स्थानीय स्तर पर ही कुशल मैनपॉवर की पूर्ति के लिए रीवा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नये संकाय प्रारंभ किए गये हैं। इन नए संकायों के प्रारंभ होने से इस अंचल के विद्यार्थियों को तकनीकी रोजगारमूलक शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा और वे औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, श्री विमलेश मिश्रा, प्राचार्य सुश्री निशा पाण्डेय सहित प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811